नई दिल्ली, अगस्त 20 -- क्या आपने कभी सोचा है कि जिस काम को आप केवल फुर्सत के पलों में आनंद लेने के लिए करते हैं-जैसे नीले आसमान में तैरते बादलों को देखना, वही काम किसी के लिए लाखों रुपये कमाने का जरिया बन सकता है? जी हां, यह कोई कहानी या सपना नहीं, बल्कि बिल्कुल सच है। एक 23 साल के लड़के को एक ऐसा अनोखा काम मिला है, जिसमें उसे बस पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में रहना है, आराम से बैठकर बादलों को देखना है और उनके सुंदर वीडियो बनाने हैं। इस अनोखे काम के लिए उस लड़के को हर महीने 8.5 लाख रुपये का भारी-भरकम सैलरी पैकेज मिल रहा है।जानिए क्या है यह अनोखी जॉब और इसके पीछे की कहानी आमतौर पर लोग पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में 9 से 5 की डेस्क जॉब या कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करना चुनते हैं। लेकिन इस लड़के ने लीक से हटकर एक ऐसा...