ड्रिल मशीन से खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, हड़कंप
अमरोहा, मई 18 -- जोया, संवाददाता। डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में रविवार सुबह खंभे लगाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही शुरू हुए गैस रिसाव से आस-पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने सप्लाई बंद कराकर तुरंत लाइन को दुरूस्त कराया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब एक घंटे तक आबादी के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के मुताबिक टोरेंट कंपनी की गैस सप्लाई डिडौली स्थित टोरेंट सीएनजी पंप तक आ रही है। पाइप लाइन गांव ढकिया चमन से होकर गुजर रही है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ठेकेदार द्वारा गांव में खंभे लगाने का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान ड्रिल मशीन से गड्ढा करते समय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस रिसाव शुरू हो गया। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.