महाराजगंज, दिसम्बर 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एनसीसी 102 यूपी बटालियन की ओर से परमहंस पाल पीजी कॉलेज गुरली सबयां में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन ड्रिल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 22 कॉलेज के 638 कैडेटों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह ने कहा कि ड्रिल केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, समन्वय और त्वरित निर्णय क्षमता का प्रतीक है। द्वितीय सत्र में पॉइंट टू पॉइंट नेविगेशन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अल्फा, ब्रेवो, चार्ली और डेल्टा कंपनी के गर्ल्स एवं बॉयज कैडेट्स की टीमों ने मैप रीडिंग के माध्यम से गुरली सबयां के विभिन्न क्षेत्रों के पॉइंट्स का अध्ययन किया। ओवरऑल प्रथम स्थान चार्ली कंपनी के कैडेट्स ने प्राप्त किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्...