प्रयागराज, जुलाई 22 -- प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा सैनिक पीजी कॉलेज, देवकली, हनुमानगंज में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-69) के आठवें दिन ड्रिल कंटिजेंट एवं क्वार्टर गार्ड प्रतियोगिताओं में कैडेटों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में अनुशासन, तालमेल, स्मार्ट टर्नआउट और शस्त्र संचालन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। शिविर में थल सैनिक कैंप (टीएससी) के चयनित कैडेटों का विशेष प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन तथा लाइव फायरिंग का अभ्यास भी जारी रहा। कैम्प कमांडेंट कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने बताया कि शिविर में पारंपरिक सैन्य प्रशिक्षण के साथ आधुनिक तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है, जिससे कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी दक्षता का विकास हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...