ड्रिप सिंचाई योजना से खेतों तक पहुंचेगा पानी
धनबाद, जुलाई 22 -- किसानों को कम पानी में बेहतर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के तहत किसानों को ड्रिप सिंचाई, मिनी माइक्रो स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर जैसे आधुनिक सिंचाई यंत्र खरीदने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिला कृषि विभाग ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को योजना के लिए किसानों से आवेदन लेने का निर्देश दिया है। इसके बाद विभिन्न प्रखंडों में आवेदन आने शुरू हो गए हैं और कई किसानों ने योजना का लाभ भी लेना शुरू कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित किसानों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच की जाती है। जांच पूरी होने के बाद अनुदान की राशि स्वीकृत कर किसानों को कृषि यंत्र खरीदने की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.