ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पर मिलेगा 55 फीसदी तक अनुदान
सुपौल, सितम्बर 5 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि बदलते मौसम, लगातार घटते भूजल स्तर और सिंचाई की बढ़ती लागत के बीच किसानों को पानी की बचत करने वाली तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत उद्यान विभाग ने ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई योजना लागू की है। योजना के तहत किसान ऑनलाइन आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकेंगे। जिले में इस वर्ष 469 एकड़ क्षेत्र में ड्रिप एवं मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत एक किसान न्यूनतम एक एकड़ और अधिकतम 12.5 एकड़ भूमि में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगवा सकेगा। लघु एवं सीमांत किसानों, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम भूमि है, उन्हें 55 प्रतिशत, जबकि दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा。
सबमर्सिबल बोरिंग पर भी 40 हजार की सहायता योजना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.