पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। जिले में गन्ना खेती अब आधुनिक तकनीक और डिजिटल साधनों के साथ आगे बढ़ रही है। किसानों को गन्ने की पैदावार अधिक मिल रही है। डीसीओ खुशीराम ने किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम भसूड़ा का भ्रमण कर किसान से संवाद किया। प्रगतिशील गन्ना किसान डॉ. हरमीत सिंह ने फार्म पर अपनाए जा रहे आधुनिक एवं स्मार्ट गन्ना खेती मॉडल को बताया। गन्ना फसल को विभिन्न भेदक कीटों से सुरक्षित रखने के लिए उनके फार्म पर सेंसर आधारित सोलर फेरोमोन लाइट ट्रैप लगाए गए हैं, जो कीट नियंत्रण का एक इको-फ्रेंडली और वैज्ञानिक तरीका है। इसके साथ ही पूरे फार्म की निगरानी ड्रोन तकनीक से की जा रही है, जिससे फसल की स्थिति, पानी की आवश्यकता तथा रोग-कीट की जानकारी समय रहते प्राप्त हो जाती है। फसल को आवश्यकता के अनुसार ड्रिप सिंचाई प्रणाली से पानी ...