नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने युवक की स्कूटी सीज कर दी है। कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार तल्लीताल में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने स्कूटी को जांच के लिए रोका। चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जांच में युवक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी खुर्पाताल नलनी खमारी निवासी अमित चंद्र के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई कर उसकी स्कूटी सीज कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...