हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान जारी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने नशे में वाहन चलाते हुए दो कार चालकों को गिरफ्तार कर उनकी गाड़ियां सीज कीं। बीती देर रात शिवालिकनगर के चिन्मय चौक पर चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार और एक दूसरी कार को रोका गया। जांच में दोनों चालक शराब के नशे में पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी जमालपुर कलां कनखल और बृजेश सिंह निवासी सलेमपुर महदूद के रूप में हुई। मेडिकल में नशे की पुष्टि के बाद दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसकी पुष्टि एसएसआई नितिन चौहान ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.