चम्पावत, जनवरी 14 -- चम्पावत। थाना लोहाघाट पुलिस की ओर से ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले पर एक चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन सीज किया गया। सुगम एवं सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित किए जाने को लेकर खेतीखान तिराहे में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए वाहन चालक नाथू राम निवासी ग्राम बेडाओढ़, इजड़ा, थाना लोहाघाट, जिला -चम्पावत को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या यूके-03-टीए-1584 ऑल्टो कार को सीज किया गया है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी हेमंत कठैत, कुंदन बोरा, संजय साहनी, चंदन सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.