गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाने वालों) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एक मार्च से 28 मार्च तक शहरभर में चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए कुल 1713 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इस दौरान नियमों की घोर अनदेखी करने पर सात वाहनों को इंपाउंड (जब्त) किया गया और तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए गए हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के सख्त निर्देशों पर यह सघन अभियान चलाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल यादव की देखरेख में ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों को शहर के विभिन्न सं...