ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान, 303 का चालान
हमीरपुर, मई 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। नेशनल-स्टेट हाईवों पर बढ़ते हादसों के मद्देनजर पुलिस ने 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के विरुद्ध अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 303 वाहनों का चालान किया गया है।पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने को विभिन्न थानाक्षेत्रों एवं प्रमुख चौराहों पर 'ड्रिंक एंड ड्राइव' के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को 'शराब पीकर वाहन न चलाने' के संबंध में जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन को प्रेरित किया गया। अभियान के तहत एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल द्वारा संयुक्त रूप से सदर क्षेत्र में तथा एसडीएम मौदहा करणवीर सिंह एवं सीओ राजकुमार पांडेय ने मौदहा क्षेत्र में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.