रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ट्रैफिक ने सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी के निर्देशन में जिले की पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कार्रवाई में कमी पाए जाने पर जवाबदेही तय होगी। अभियान के तहत विशेष चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। वहीं ओवर स्पीड पर नियंत्रण के लिए कस्बों और गांवों के प्रवेश मा...