कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। मल्टी डे क्रिकेट के पहले मुकाबले में टीम केएसपीएल ने यशी एकादश पर पारी की बढ़त ली। ड्रा मुकाबले में यशी के पहली पारी में 198 रन के जवाब में केएसपीएल ने 274 रन बनाकर पारी की बढ़त हासिल की। वहीं, दूसरी पारी में यशी ने पांच विकेट पर 140 रन बनाकर पारी घोषित की। जवाब में केएसपीएल ने मैच समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिए थे। मैच में सात विकेट लेने वाले दिव्यांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में चल रहे मुकाबले के पहले दिन यशी के 198 रन के जवाब में गुरुवार को केएसपीएल एकादश ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन केएसपीएल एकादश की ओर से शाश्वत ने 49 रन, दिव्यांशु ने 39 रन और अमन ने 47 रन बनाकर टीम को पारी की बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरी पारी में यशी एकादश ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.