ड्रामेबाजी...कुछ भी कर लें परिणाम नहीं बदलेगा, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला
कोलकाता, मई 1 -- पश्चिम बंगाल में मतगणना की तारीख करीब आ रही है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो चुका है। इसी कड़ी में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। अधिकारी ने ममता द्वारा मतगणना केंद्रों पर बीती रात की गई भाग-दौड़ को ड्रामेबाजी बताया है। भवानीपुर स्थित भाजपा ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए अधिकारी ने कहाकि ममता बनर्जी अभी कुछ और दिन तक ऐसा करती नजर आ सकती हैं। हालांकि इससे चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। दो मई तक करती रहें नाटकशुभेंदु ने भवानीपुर स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री चाहे दो दिन और इस तरह का नाटक करती रहें, लेकिन इससे नतीजे नहीं बदलेंगे। भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शुभेंदु न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.