नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- सूरज बड़जात्या अपनी अपकमिंग फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है और लोग इसे लेकर एक्साइटेड हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्मों के नतीजे आमतौर पर शानदार ही रहते हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी सबसे हाई रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।'हम आपके हैं कौन' साल 1994 में आई सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.5 है। यह फैमिली ड्रामा मूवी उस दौर में अलग ही ट्रेंड लेकर आई थी। आउटफिट से लेकर डायलॉग्स औ...