मऊ, जनवरी 31 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की चारों विधानसभा के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शनिवार को 926 मतदान केंद्रों पर बने 1936 बूथों पर बीएलओ उपस्थित है। हर आने वाले लोगों को मतदाता सूची पढ़कर सुनाया और दिखाया जा रहा है। हालांकि कहीं मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी तो कहीं सन्नाटा भी है। इस दौरान नए मतदाताओं से फार्म-छह समेत दावें और आपत्ति के लिए भी फार्म भरा जा रहा है। वहीं उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने सदर विधानसभा 356 के विभिन्न बूथों का भ्रमण का जायजा ले रहे है। उन्हें कहीं भी कोई शिकायत या लापरवाही अभी नही मिली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.