मेरठ, जनवरी 7 -- सरधना। मंगलवार को चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार एसआईआर के तहत क्षेत्र के सभी बूथों पर ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। लिस्ट देखने के लिए बूथों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग ऐसे भी रहे, जिनके नाम लिस्ट से गायब थे जबकि कई के नाम व पते गलत दर्ज कर दिए गए। उन लोगों ने बीएलओ से इसकी शिकायत की और उसे सही कराने की मांग की। चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी ने बूथ पर तैनात अधिकारियों एवं बीएलओ से सूची संबंधित जानकारी ली। कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का मत अत्यंत महत्वपूर्ण है और मतदाता सूची में नाम का सही होना प्रत्येक मतदाता का अधिकार है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित यह ड्राफ्ट सूची अंतिम नहीं है, बल्कि इसमें सुधार का अवसर दिया गया है। जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.