कानपुर, जनवरी 3 -- सरसौल। शनिवार को नर्वल तहसील के सभागार में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं से प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि आवश्यक अभिलेख, रिकॉर्ड एवं अद्यतन सूचनाएं पूर्व से ही उपलब्ध रखी जाएं, जिससे दावे-आपत्तियों की सुनवाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस दौरान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं पर प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में एसडीएम नर्वल विवेक कुमार मिश्रा, खंड विक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.