ड्राफ्ट मतदाता सूची में घटा ईपी रेशियो, सुधार में जुटा अमला
बरेली, फरवरी 22 -- एसआईआर के दौरान एएसडी में दर्ज 7,16,156 नामों को ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया। बड़ी संख्या में महिला वोटर भी सूची में नहीं जुड़ पाईं। इसके चलते एक तरफ जहां जिले में महिला-पुरुष वोटरों का अनुपात बिगड़ा है, वहीं ईपी रेशियो भी घट गया है। एसआईआर से पूर्व बरेली जिले का ईपी रेशियो 59.58 था। अब यह 47.07 फीसदी रह गया है। नए वोटर जोड़कर इसे सुधारने की कवायद चल रही है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की अनुमानित आबादी के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या को ईपी (इलेक्टर पापुलेशन) कहते हैं। एसआईआर के दौरान जिले में 7,16,156 नामों को एएसडी में दर्ज किया गया। इन नामों को ड्राफ्ट मतदाता सूची में स्थान नहीं मिला। वह महिलाएं भी मतदाता नहीं बन सकी हैं, जो विवाह के बाद जिले में आईं हैं। इन लोगों ने गणना प्रपत्र नहीं भरा है। जिले में 18-19 वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.