गया, फरवरी 28 -- राज्य वाणिज्य कर विभाग की अन्वेषण ब्यूरो (आईबी- की टीम ने शनिवार को मगध की थोक किराना मंडी पुरानी गोदाम में छापेमारी की। दोपहर बाद गोदाम के नामचीन ड्राई फ्रुट्स के थोक विक्रता पुष्कर ट्रेडर्स के यहां टीम पहुंची। गया अंचल-1 और 2 के अधिकारियों की टीम की दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। स्टॉक जांच, खरीद-बिक्री और टैक्स भुगतान की स्थिति का डाटा खंगाला जा रहा है। कार्रवाई खत्म होने के बाद टैक्स चोरी की स्थिति का पता चला सकेगा। गया के साथ सासाराम के न्यू जनता ग्लास स्टोर में भी गया आईबी, भभुआ, औरंगाबाद व सासाराम की संयुक्त टीम ने छापेमारी शुरू की। राज्य कर आयुक्त सह सचिव संजय कुमार निदेश पर कार्रवाई की गई। पुष्कर ट्रेडर्स का सलाना कारोबार करीब 14 करोड़ का, नकद टैक्स शून्य राज्य कर अपर आयुक्त (प्रशासन) मोहन कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.