गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ बैठक में मिले निर्देश के बाद जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने के लिए 20 सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम शुक्रवार सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित पंपों पेट्रोल पंपों निरीक्षण करती रही। जहां भी पेट्रोल पंप ड्राई मिले, इसकी सूचना तुरंत डीएसओ को दी गई। डीएसओ तत्काल संबंधित ऑयल कंपनियों को ड्राई पंप पर आपूर्ति के लिए निर्देश दे रहे हैं। दावा है कि निर्देश मिलने के तीन से चार घंटे में वहां पेट्रोल और डीजल पहुंच जा रहा है।जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से ही भ्रमणशील रही। यह भी पढ़ें- सुचारू करें पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति : डीएम टीम को करीब 10 पेट्रोल पंप ड्राई मि...