गोंडा, अगस्त 21 -- गोण्डा, संवाददाता। त्योहारों की खुशियां शुरू होने से पहले महंगाई ने आम आदमी की रसोई का स्वाद फीका कर दिया है। चीनी, तेल, दाल और आटा जैसी रोजमर्रा की खाद्य सामग्री के साथ ड्राई फ्रूट के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि आमदनी वही है, लेकिन महीने का राशन बजट लगातार बढ़ता जा रहा है। नतीजा यह है कि परिवार जरूरत की चीजें भी मात्रा घटाकर खरीदने को मजबूर हैं। खुदरा बाजार में चीनी के दाम महज 15 दिन में करीब 20 रुपये बढ़कर 65 रुपये किलो पहुंच गए हैं। सरसों तेल महीनेभर में करीब 15 रुपये महंगा होकर 230 रुपये किलो बिक रहा है। रिफाइंड तेल 190, चावल 40 से 50, आटा 37 से 40, अरहर दाल 120 से 125, मूंग 115 से 120, मसूर 90 से 95, चना दाल 85 से 90 और राजमा 140 रुपये किलो बिक रहा है। चायपत्ती भी करीब 10 रुपये महंगी हुई है। ड...