बिजनौर, जुलाई 14 -- बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव पावटी के पास उस समय सनसनी फैल गई जब एक ट्रक में चालक ड्राइविंग सीट पर मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुंदू हसन सलमानी पुत्र कलवा उम्र करीब 52 वर्ष निवासी पीपलसाना, थाना धामपुर शनिवार शाम ट्रक में खाद लादकर बिजनौर से राजा के ताजपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में पावटी गांव के पास तेज बारिश के कारण चालक ने ट्रक को सड़क किनारे रोक दिया और उस पर तिरपाल डालने के बाद ड्राइविंग सीट पर आकर बैठ गया। कई घंटों तक ट्रक की लोकेशन एक ही स्थान पर दिखने पर ट्रक मालिक अनबेसन बंसल को शक हुआ। उन्होंने चालक को कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद वह स्वयं मौके पर पहुंचे। ट्रक का दरवाजा खोलने पर देखा कि चालक मृत अवस्था में सीट पर पड़ा हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.