लखनऊ, जून 20 -- UP Government Order: यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की व्यवस्था में बदलाव होगा। योगी सरकार ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इसे बनाने में कुछ नियम पासपोर्ट बनवाने जैसे होंगे। इसमें कुछ जरूरी जांच कराने पर भी विचार किया जा रहा है। इसका मकसद सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पिछले दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई थी। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में पासपोर्ट जैसी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। सरकार चाहती है कि अनट्रेंड लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस न दिया जाए। हादसे की बड़ी वजह वाहन चालकों की गलती भी मानी गई है। माना जा रहा है कि ट्रैफिक नियमों के जानकारों को डीएल मिलने से हादसों कमी आएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। पासपो...