ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आज से जाना होगा बंथरा
लखनऊ, जून 29 -- लखनऊ। लखनऊ का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग सेंटर (डीटीटीआई) बंथरा में मंगलवार से शुरू हो जाएगा। उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे। इसके शुरू होने से अब स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को टेस्ट के लिए बंथरा जाना होगा। अब तक स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदकों को ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ कार्यालय व व देवा रोड एआरटीओ कार्यालय जाना पड़ता है। वहां बायोमेट्रिक व दस्तावेजों की जांच के बाद ड्राइविंग टेस्ट होता है। लेकिन अब ड्राइविंग टेस्ट की जिम्मेदारी डीटीटीआई को सौंप दी गई है। एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि डीटीटीआई तैयार हो गया है। उद्घाटन के बाद आवेदकों को टेस्टिंग के लिए बंथरा जाना होगा। विदित हो कि प्रदेश भर में डीटीटीआई खोले जा रहे हैं। लखनऊ में कुल चार सेंटर खोले जाने हैं। इसमें बंथरा में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.