प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में अब सिफारिश और जुगाड़ का रास्ता बंद होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने नैनी में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक सेंटर तैयार कर लिया है, जहां आवेदकों की ड्राइविंग क्षमता का परीक्षण पूरी तरह मशीनों और सेंसर के जरिए होगा। इससे ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और योग्य लोगों को ही लाइसेंस मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा एवं यातायाय नियम को लेकर चालकों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंगनैनी स्थित हाईटेक सेंटर नैनी स्थित इस हाईटेक सेंटर का निर्माण करीब एक वर्ष पहले पूरा हो गया था, लेकिन ड्राइविंग सिम्युलेटर और ऑटोमेटेड सिस्टम संचालित करने के लिए ऑपरेटर नहीं मिलने से व्यवस्था शुरू नहीं हो पा रही थी। अब संबंधित कंपनी ने संविदा पर आठ कर्मचारियों की तैनाती ...