ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर
चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आसान और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले में परिवहन कार्यालय आपके द्वार महाभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को जिला परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिविर में आवेदकों के लर्निंग लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तथा कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट मौके पर ही लिया जाएगा। टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को तत्काल लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति भी जागरूक कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.