संभल, जुलाई 2 -- एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस की फाइलों पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि निर्धारित शुल्क के अलावा प्रत्येक फाइल पर 800 रुपये फाइल चार्ज के नाम पर वसूले जा रहे थे। मामले में एआरटीओ कार्यालय के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बीती 22 जून को एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस की फाइल को लेकर वरिष्ठ सहायक और संविदाकर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने पर अभद्रता और हाथापाई जैसी स्थिति बन गई थी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वरिष्ठ सहायक विजय कुमार ने कोतवाली पहुंचकर अपना पक्ष रखा था। वहीं अ...