रांची, सितम्बर 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नवनामांकित विद्यार्थियों के लिए चल रहे 21 दिवसीय ओरिएंटेशन कम इंडक्शन प्रोग्राम के तहत सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं से नो ड्रग्स विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीआईजी (जेडब्ल्यूएफएस सह सड़क सुरक्षा अभियान, नेतरहाट) धनंजय कुमार और विशिष्ट अतिथि एनआईसी के शाश्वत कुमार शामिल हुए। धनंजय कुमार ने कहा कि वाहन चलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने जल्दबाजी, ओवरस्पीड और नशे से दूर रहने की सलाह दी और हेलमेट लगाने को अनिवार्य बताया। उन्होंने सड़क सुरक्षा और ड्रग्स से बचाव को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि शाश्वत कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि ड्रग्स जीवन को तबाह कर असमय बीमारी और मौत का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थि...