ड्राइवर यूनियन ने दिवंगत चालक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
गुमला, अगस्त 2 -- गुमला। ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन गुमला ने अपने दिवंगत सदस्य रोहित उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। संगठन की ओर से मृतक के पिता राजू उरांव को 30,900 रुपये का चेक सौंपा गया। रोहित उरांव घाघरा प्रखंड के दोदांग गांव का निवासी था। उसकी 30 अप्रैल 2026 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। संगठन ने संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि प्रदान की। मौके पर जिला अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि यूनियन अपने प्रत्येक सदस्य और उनके परिवार के साथ हर सुख-दुख में खड़ी रहती है तथा जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग करती है। कार्यक्रम में अजय सिंह,मंगल तिर्की,मंटू तिर्की,घनश्याम साहू,बबन सिंह,आजाद अंसारी, मनोज सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.