गुमला, अप्रैल 24 -- गुमला । पालकोट रोड स्थित उर्मी चौक के पास ड्राइवर यूनियन कार्यालय में ऑल झारखंड ट्रेड ड्राइवर यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अख्तर खान ने की, जिसमें सड़क जागरूकता अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में उन्होंने ड्राइवरों से नशा मुक्त होकर वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि नशे में ड्राइविंग सभी के लिए खतरनाक है। उन्होंने सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए दुर्घटना से बचाव में इसकी अहम भूमिका बताई। ओवरस्पीड को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई और सभी चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई।बैठक में मौजूद ड्राइवरों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मौके पर कई चालक उपस्थित रहे।पालकोट बाजार में अवैध हडिया दारू पर पुलिस की कार्रवाईपालकोट । थाना क्षेत्र...