मधुबनी, मार्च 9 -- झंझारपुर। हड़ताली चौक के नाम से प्रसिद्ध हो रहे विद्यापति टावर के पास सोमवार को मधुबनी ड्राइवर महासंघ के बैनर तले एकदिवसीय धरना दिया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों चालकों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से ठोस पहल की मांग की और बाद में एसडीएम झंझारपुर को मांगपत्र सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व महासंघ के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव और सचिव चंदन पासवान ने किया। वक्ताओं ने चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी 15 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल करने, ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने, बीमा के तहत मुआवजा देने तथा 60 वर्ष की आयु के बाद चालकों के लिए पेंशन योजना लागू करने की मांग की। धरना में महासंघ के कोषाध्यक्ष सोमनाथ च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.