ड्राइवर भर्ती के लिए रोजगार मेला आज
लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता रोडवेज में संविदा बस चालकों की भर्ती के लिए 15 व 18 मई को रोजगार मेला लगने जा रहा हैं। यह रोजगार मेला आलमबाग बस टर्मिनल पर लगेगा। एआरएम बनारसी राम ने बताया कि कक्षा आठ पास और दो वर्ष पुराने भारी व्हीकल लाइसेंस वाले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने पर बस का ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल टेस्ट के पास होने पर अनुबंध में संविदा बस चालकों को नियुक्त करके बस डिपो का आवंटन होगा। बस चालक को प्रति किलोमीटर 2.20 पैसे का भुगतान होगा। इसके अलावा छह माह तक न्यूनतम हर माह 22 दिन ड्यूटी करने पर सात दिनों का अतिरिक्त अवकाश और 1500 प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.