ड्राइवर पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद । मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ड्राइवर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को परिजनों की मदद से तत्काल लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बिन्दा नगला बीसलपुर तराई निवासी चंद्रभान , रंजीत यादव की गाड़ी पर ड्राइवर का काम करता है। बताया गया है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे वह गाड़ी खड़ी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आवास विकास क्षेत्र के पास पीछे से आए भूड़ नगला निवासी एक युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चंद्रभान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.