ड्राइवर न मिलने से जयपुर की एसी स्लीपर सेवा रद्द, दिल्ली भेजी गई बस
हल्द्वानी, जुलाई 21 -- हल्द्वानी, संवाददाता। काठगोदाम डिपो से प्रतिदिन शाम पांच बजे जयपुर के लिए संचालित होने वाली एसी स्लीपर बस सोमवार को चालक उपलब्ध न होने के कारण अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हो सकी। इसके चलते जयपुर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में बस को दोपहर दो बजे दिल्ली रूट पर संचालित कर दिया गया। बताया कि चालक की अनुपलब्धता के कारण जयपुर सेवा रद्द करनी पड़ी। इससे पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। नियमित सेवा बाधित होने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए काठगोदाम डिपो के एआरएम गणेश पंत ने अनुबंधित सेवा प्रदाता को पत्र जारी कर कड़ी नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- नैनी-दून एक्सप्रेस के फेरे हुए कम, हफ्ते में 5 दिन ही चलेगी, पूरा शे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.