मेरठ, मार्च 31 -- परतापुर थाना क्षेत्र के उद्योगपुरम में फैक्ट्री मालिक की कार से पांच लाख की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 28 हजार नकद और चोरी के पैसों से खरीदी बाइक बरामद हुई है। ब्रह्मपुरी निवासी आशीष कुमार गोयल की उद्योगपुरम स्थित स्वामी सुमन इलेक्ट्रिकल्स फैक्ट्री में अमोल पुत्र सुरेश निवासी ग्राम बाजोट, थाना लोहियानगर तीन साल से ड्राइवर था। दो सप्ताह पहले कार में रखे पांच लाख रुपये चोरी हो गए थे। घटना के बाद ड्राइवर ने बिना सूचना दिए छुट्टी कर ली और एक बाइक खरीदी, जिससे शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी ने चोरी करना कबूल कर लिया। बताया कि सुशांत सिटी में मौका पाकर उसने कार में रखे बैग से पांच लाख की नगदी चुरा ली। पुलिस ने आरोपी से 28 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। थाना ...