ड्राइवर ने अश्लील हरकत कर मारपीट की, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फर नगर, जून 22 -- ग्राम अहमदवाला में कृषि फार्म पर कार्य करने वाले ड्राइवर ने यही पर कार्य करने वाली महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित महिला ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मीरापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ रामराज थानाक्षेत्र के गाँव अहमदवाला मे एक कृषि फार्म पर कार्य करती है। आरोप है कि यही पर कार्य करने वाले कृषि फार्म के मालिक के ड्राइवर बंटी ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जब महिला ने बंटी का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जब महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आरोपी महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी बन्टी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.