नई दिल्ली, जून 16 -- कार एक्सीडेंट से जुड़े कई मामले ऐसे सामने आते हैं, जिसमें ड्राइवर की गलती नहीं होती इसके बाद भी दुर्घटना हो जाती है। इन मामलों से जुड़ी जांच में कई बार ऐसे चीजें सामने आती हैं जिनसे पता चलता है कि कार के अंदर एक्सीडेंट की तैयारी पहले ही हो चुकी थी। दरअसल, कार एक्सीडेंट से जुड़े कई मामलों अनजान गलती की वजह से होते हैं। इनमें से एक गलती कार की मैटिंग के चलते हो जाती है। जी हां, जो मैटिंग आपकी कार के प्लोर को साफ-सुथरा रखती है, वही एक्सीडेंट की वजह भी बन सकती है। दरअसल, कई मौके पर ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कार एक्सीडेंट की वजह मैटिंग बनी है। मैट की वजह से एक्सीडेंट होने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। तो चलिए आपको इसी मैटिंग से जुड़ी गलती के बारे में बताते हैं। ताकि आप अपनी कार के लिए मैटिंग खरीदने और इ...