नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नीरज कुमार शर्मा, मुजफ्फरनगर Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर जहां लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं हरियाणा की एक बेटी अपनी अनोखी भक्ति और समाज सुधार के संदेश को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर 'ड्राइवर छोरी' के नाम से मशहूर 23 साल की नीशू अपने भाइयों के साथ 21 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाकर मुजफ्फरनगर पहुंचीं। नीशू ने यह कांवड़ अपने माता-पिता के उत्तम स्वास्थ्य और युवाओं को नशे की गर्त से दूर रखने की कामना के साथ उठाई है। हरियाणा के जींद जिले के गांव हाड़वा की रहने वाली नीशू पेशेवर रूप से गाड़ी चलाकर लोगों का सामान (लोडिंग) एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। अपनी इसी मेहनत और अनोखे अंदाज के कारण फेसबुक पर ड्राइवर छोरी के नाम से उनके 47 लाख से अधिक फॉलो...