ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, 17 लोग बाल-बाल बचे, तीन कार क्षतिग्रस्त
बुलंदशहर, जून 2 -- खुर्जा क्षेत्र के गांव झमका में मंगलवार तड़के ड्राइवर को नींद की झपकी आने पर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान का अगला हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया और परिसर में खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त घर में सो रहे दो परिवारों के सभी 17 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनकी जान बाल बाल बची। बताया जाता है कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मकान मालिक भागेंद्र सिंह ने बताया कि उस समय घर के सभी लोग गहरी नींद में थे। मकान में दो भाइयों के संयुक्त परिवार के कुल 17 सदस्य सो रहे थे। अचानक एक जोरदार धमाके के साथ पूरा घर हिल गया। जब लोग घबराकर कमरों से बाहर भागे, तो सामने का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। एक ट्रक घर की मजबूत दीवार को तोड़कर मकान में घुस गया。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.