नोएडा, जून 14 -- नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटने से 17 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों का जाम लग गया था। घटना फेज-वन थाना क्षेत्र में महामाया फ्लाईओवर के आगे गंदे नाले से पहले की है। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार स्लीपर बस के ड्राइवर को रविवार सुबह 5 बजे के करीब महामाया फ्लाईओवर के पास अचानक नींद की झपकी आ गई। ड्राइवर का कंट्रोल बस से हटते ही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घबराए यात्री किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने का प्रयास करने लगे, जबकि आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया।...