ड्राइवर को झपकी आने से कैंटर पेड़ में घुसा,ड्राइवर चोटिल
मुरादाबाद, जून 5 -- शरीफ नगर निवासी इमरान कैंटर काशीपुर से प्लाई बोर्ड लेकर कोटद्वार गया था। वहां से प्लाईवुड उतारने के बाद वह वापस आ रहा था, सुरजन नगर पहुंचते पहुंचते उसे रात हो गई। गुरुवार एवं शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे इमरान सुरजन नगर - शरीफ नगर रोड पर स्थित गुलाब नगर को पार कर रहा था। अचानक इमरान को झपकी लग गई और कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों में घुस गया। कैंटर का शीशा तोड़कर किसी तरह इमरान को बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचना दी। कैंटर के पेड़ों में घुसने से इमरान को कुछ खरोंचे आईं, इस समय इमरान का उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.