बदायूं, मई 20 -- बदायूं, झपकी आने पर अनियंत्रित ट्रक खड़े ट्रक में टकरा गया। जिससे ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक काफी देर तक ट्रक में फंसा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दातागंज रेलवे फाटक के पास रात 12.15 के आसपास हुआ। हुआ। लखीमपुर खीरी जिले के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव खड़ंजा पूजा निवासी कुलवंत सिंह 58 वर्ष पुत्र अजीत सिंह ट्रक लेकर पीलीभीत से मथुरा रिफाइनरी जा रहे थे। रास्ते में उन्हें झपकी आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके ...