चतरा, मई 9 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। टंडवा सिमरिया, केरेडारी और पिपरवार रोड में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से मौत पर सिमरिया विधायक खासे गंभीर है। शुक्रवार को उन्होंने परिवहन सचिव से मुलाकात की और भयावह स्थिति से अवगत अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने टंडवा-पिपरवार मार्ग, टंडवा सिमरिया तथा टंडवा - चतरा - गिद्धौर प्रखंड तक कोयला ढुलाई में लगे अनियंत्रित भारी वाहनों के कारण आए दिन हो रहे हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। विधायक ने इस दौरान नो-एंट्री का निश्चित समय निर्धारित करने, भारी वाहनों के ड्राइवरों के कार्य घंटे तय करने, वाहनों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने तथा ओवरस्पीड एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...