ड्राइवर के बेटे की निमसेट में आल इंडिया छठवीं रैंक
कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर। देश के प्रमुख एनआईटी जैसे संस्थानों में एमसीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा निमसेट (एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) में शहर के निखिल अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। निखिल की ऑल इंडिया छठवीं रैंक आई है, जिससे वह एनआईटी त्रिची से एमसीए कर अपना सपना पूरा कर सकेंगे। कल्याणपुर निवासी निखिल अग्रवाल के पिता मुकेश कुमार अग्रवाल स्कूल में वैन चलाते हैं और मां माधुरी अग्रवाल घर पर टेलरिंग का काम करती हैं। गार्डिनिया और वेलफेयर स्कूल से 12वीं और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से बीसीए करने वाले निखिल ने बताया कि शिक्षकों के निमसेट के लिए गाइड किया तो आगे बढ़ा। एनआईटी त्रिची से पढ़ाई करने का सपना था, जो अब पूरा हो जाएगा। निखिल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.