मुंगेर, मार्च 24 -- तारापुर। वहीं, जिले में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली कहकशां प्रवीण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 की मैट्रिक परीक्षा में गांव में सर्वाधिक 385 अंक प्राप्त की थी। तभी से उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक लाना था। उन्होंने परीक्षा से पहले ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से तैयारी की और प्रतिदिन 8 से 09 घंटे तक रात में पढ़ाई की। कहकशां ने बताया कि उनके पिता कोलकाता में ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि घर और बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां निभाती हैं। उनकी मां हमेशा उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं और कहती हैं कि शिक्षा का लाभ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचता है। मां की इसी प्रेरणा से प्रभावित होकर कहकशां और उनकी बड़ी बहन दोनों आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती हैं, ताकि शिक्षा के माध्यम से...