वाराणसी, नवम्बर 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में पुलिस वाहनों के चालकों के लिए कार्यशाला में कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि ड्राइवर अच्छा वह नहीं होता जो आपको जल्दी पहुंचाए, बल्कि आपको सुरक्षित पहुंचाए। नियमों का पालन न करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध आगामी 15 दिन का विशेष अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन चालकों के कार्य और व्यवहार का सीधा प्रभाव आम जनमानस पर पड़ता है, इसलिए वे सुरक्षित, अनुशासित और उदाहरण प्रस्तुत करने वाले चालक बनें। सड़क सुरक्षा नियम केवल नागरिकों के लिए नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों के लिए भी अनिवार्य हैं। लाल बत्ती का उल्लंघन कर नियम न तोड़ें, एक-दो सेकंड रुकना दुर्घटना रोक सकता है। गलत दिशा में वाहन चलाना न सिर्फ नियम उल्लंघन है बल्कि आमने-सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.