बेगुसराय, मार्च 9 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के आह्वान पर सोमवार को व्यावसायिक ड्राइवरों की विभिन्न मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंजय कुमार यादव ने की। इस दौरान ड्राइवरों ने सरकार के समक्ष 15 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए सामाजिक सुरक्षा, दुर्घटना बीमा और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने की मांग उठाई। धरना को संबोधित करते हुए मंजय कुमार यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर ड्राइवरों की मौत हो जाती है, लेकिन उनके परिवारों को पर्याप्त सहायता नहीं मिलती। उन्होंने मांग की कि सड़क दुर्घटना में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए तथा मृतक के आश्रितों को बीस लाख रुपये मुआवजा और पेंशन की व्यवस्था की जाए। साथ ही अपंगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.