ड्राइवरों को मिले सम्मान, सुरक्षा और पेंशन की मांग
हरदोई, जुलाई 3 -- हरदोई। ऑल उत्तर प्रदेश ड्राइवर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर चालकों की सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और कल्याणकारी योजनाओं को लागू किए जाने की मांग उठाई। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अबेद अली ने कहा कि चालक पिछले 35 वर्षों से दिन-रात देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए आज भी ठोस व्यवस्था नहीं है। आए दिन चालकों के साथ मारपीट और अभद्रता की घटनाएं होती हैं। इन पर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है। चालकों को द्वितीय श्रेणी के सैनिक का दर्जा देने, सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर परिजनों को 20 लाख रुपये, स्थायी विकलांगता पर 10 लाख रुपये तथा उपचार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.